PWD Action:-PWD का बड़ा एक्शन: अब मुख्यालय छोड़ने पर अफसरों की होगी जवाबदेही, ठेकेदारों को हर महीने मिलेगा भुगतान!

Share

PWD Action:-राज्य में निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच लोक निर्माण विभाग (PWD) ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। विभाग ने एसडीओ से लेकर प्रमुख अभियंता (ENC) तक सभी अधिकारियों को मुख्यालय में अनिवार्य रूप से मौजूद रहने के निर्देश जारी किए हैं। माना जा रहा है कि सरकार अब अधूरे और लेटलतीफी वाले निर्माण कार्यों पर सख्ती के मूड में है।

लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने साफ निर्देश दिए हैं कि निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता और मॉनिटरिंग में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग ने स्वीकृत कार्यों को तत्काल शुरू कराने और फील्ड स्तर पर लगातार निगरानी रखने पर जोर दिया है।

PWD Action:-इसके साथ ही विभाग ने ठेकेदारों को राहत देते हुए हर महीने भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सचिव ने कहा कि ठेकेदारों के बिल लंबित न रहें, इसके लिए प्रमुख अभियंता सीधे कार्यपालन अभियंताओं को तीन महीने की आवश्यक राशि उपलब्ध कराएं, ताकि भुगतान प्रक्रिया तेज हो सके।

सूत्रों के मुताबिक, सरकार चाहती है कि सड़क, पुल और अन्य निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरे हों और जनता को बार-बार खराब सड़कों व अधूरे प्रोजेक्ट्स की परेशानी का सामना न करना पड़े। विभाग के इस फैसले को “फील्ड में जवाबदेही बढ़ाने” और “ठेकेदारों का भरोसा मजबूत करने” की बड़ी पहल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *