US Politics:-“ईरान युद्ध Vs बेटे की शादी!” — डोनाल्ड ट्रंप बोले, ‘जाऊंगा तो भी ट्रोल, नहीं जाऊंगा तो भी बवाल’
US Politics:-Donald Trump इस समय ईरान को लेकर बढ़ते तनाव में घिरे हुए हैं। इसी बीच उन्होंने अपने बेटे Donald Trump Jr. की शादी को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि उनके बेटे की शादी इस वीकेंड बहामास में होने जा रही है, लेकिन मौजूदा हालात में वहां पहुंचना आसान नहीं है। ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा —
“अगर मैं शादी में जाता हूं तो भी मुझे मारा जाएगा, और अगर नहीं जाता हूं तो भी… फेक न्यूज मुझे हर हाल में घेर लेगी।”
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Bettina Anderson और डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी बहामास के एक निजी द्वीप पर बेहद सीमित मेहमानों के बीच होने वाली है। पहले चर्चा थी कि शादी व्हाइट हाउस में हो सकती है, लेकिन ईरान युद्ध और राजनीतिक माहौल को देखते हुए प्लान बदल दिया गया।
US Politics:-ट्रंप ने कहा कि उनका बेटा चाहता है कि वे शादी में शामिल हों, लेकिन इस वक्त “ईरान” उनके सामने सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया उनकी हर गतिविधि पर नजर रख रही है और किसी भी फैसले पर विवाद खड़ा हो सकता है।
सोशल मीडिया पर ट्रंप का यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग इसे “फैमिली Vs पॉलिटिक्स” बता रहे हैं, तो कुछ यूजर्स ट्रंप के बयान को लेकर मीम्स शेयर कर रहे हैं।
