Road Accident:-तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से दादा-पोती हादसे का शिकार, 14 साल की बच्ची की मौत

Share

Road Accident:-छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार दादा और उनकी पोती को टक्कर मार दी। इस हादसे में 14 साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दादा गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कृष्णापुर की रहने वाली ममता तिर्की अपने दादा पितरोस तिर्की के साथ रविवार सुबह भगवानपुर से राशन लेकर स्कूटी से घर लौट रही थी। जैसे ही वे सीएमओ तिराहा के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने लापरवाही से उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

Road Accident:-टक्कर इतनी जोरदार थी कि ममता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके दादा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आसपास के लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और नाकेबंदी कर आरोपी की तलाश की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने लाखा के पास ट्रेलर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *