Startup Success:-AI का कमाल: सिर्फ 2 लोगों ने बनाई 17,000 करोड़ की कंपनी, दुनिया हुई हैरान

Share

Startup Success:-अमेरिका के Los Angeles में रहने वाले 41 वर्षीय Matthew Gallagher ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। उन्होंने महज ₹18 लाख के निवेश से ‘Medley’ नाम की कंपनी खड़ी की, जिसकी वैल्यू अब करीब 17,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरी कंपनी को सिर्फ दो लोग—मैथ्यू और उनके भाई इलियट—मिलकर संभाल रहे हैं।

Medley एक टेलीहेल्थ स्टार्टअप है, जो वजन घटाने वाली दवाओं की ऑनलाइन बिक्री और कंसल्टेशन की सुविधा देता है। कंपनी ने बहुत कम समय में जबरदस्त ग्रोथ हासिल की और सालाना रेवेन्यू 17,000 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया।

Startup Success:-AI ने किया पूरा काम आसान
मैथ्यू ने इस कंपनी में AI का जमकर इस्तेमाल किया। सॉफ्टवेयर कोडिंग, वेबसाइट कंटेंट, मार्केटिंग के लिए इमेज और वीडियो—सब कुछ AI से तैयार किया गया। यहां तक कि कस्टमर सर्विस संभालने के लिए भी AI चैटबॉट्स का इस्तेमाल किया गया, जिससे कर्मचारियों की जरूरत लगभग खत्म हो गई।

Startup Success:-बाहरी कंपनियों के साथ पार्टनरशिप
दवाओं की डिलीवरी और मेडिकल सेवाओं को मैनेज करने के लिए Medley ने ‘CareValidate’ और ‘OpenLoop’ जैसे प्लेटफॉर्म के साथ साझेदारी की है। ये कंपनियां डॉक्टर नेटवर्क, दवाओं की सप्लाई और लॉजिस्टिक्स संभालती हैं, जबकि Medley AI के जरिए मार्केटिंग और कस्टमर ग्रोथ पर फोकस करता है।

Startup Success:-पहले साल में ही हजारों करोड़ का कारोबार
सितंबर 2024 में शुरू हुई इस कंपनी ने शुरुआत के दो महीनों में ही तेजी से कस्टमर जोड़े। पहले महीने 300 और दूसरे महीने 1,000 नए ग्राहक जुड़े। पहले ही साल में कंपनी ने करीब 3,700 करोड़ रुपये की बिक्री कर ली।

Startup Success:-विवादों में भी आई कंपनी
हालांकि, कंपनी को कुछ विवादों का सामना भी करना पड़ा। U.S. Food and Drug Administration (FDA) ने Medley को भ्रामक विज्ञापनों को लेकर चेतावनी दी। साथ ही कैलिफ़ोर्निया में कंपनी के खिलाफ एंटी-स्पैम कानूनों के उल्लंघन का केस भी दर्ज हुआ। शुरुआती दौर में AI चैटबॉट्स द्वारा दवाओं की गलत कीमत बताने जैसी गलतियां भी सामने आईं।

Startup Success:-कम कर्मचारियों के साथ आगे बढ़ने की योजना
मैथ्यू का मानना है कि ज्यादा कर्मचारी रखने से फैसले लेने में देरी और खर्च बढ़ता है। इसलिए वह कंपनी को छोटे टीम के साथ ही चलाना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने मजाक में कहा कि अकेलापन दूर करने के लिए भविष्य में किसी को रख सकते हैं।

Startup Success:-पहले बिजनेस से अलग सफलता की कहानी
यह मैथ्यू का पहला स्टार्टअप नहीं है। इससे पहले उन्होंने ‘Watch Gang’ नाम की कंपनी शुरू की थी, जिसमें 60 कर्मचारी थे, लेकिन वह कंपनी कभी मुनाफा नहीं कमा पाई। इसके उलट, Medley कम लोगों और AI की मदद से आज करोड़ों का मुनाफा कमा रही है।

Startup Success:-सैम ऑल्टमैन की भविष्यवाणी हुई सच
Sam Altman ने 2024 में कहा था कि भविष्य में एक व्यक्ति भी अरबों डॉलर की कंपनी चला सकता है। मैथ्यू की सफलता इस भविष्यवाणी को सच साबित करती नजर आ रही है। ऑल्टमैन ने भी इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए मैथ्यू से मिलने की इच्छा जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *