बस्तर पहुंचे भारत रत्न Sachin Tendulkar, जगदलपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
Jagdalpur: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में उस समय खास उत्साह देखने को मिला, जब भारत रत्न और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Sachin Tendulkar का जगदलपुर आगमन हुआ। माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही।
इस दौरान बस्तर संभाग के कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, एसडीएम ऋषिकेश तिवारी और विपिन दुबे सहित अन्य अधिकारियों ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया।
सचिन तेंदुलकर के आगमन से स्थानीय लोगों और क्रिकेट प्रेमियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।



