प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर के 9 विद्यार्थियों ने JEE (Main) में मारी बाजी, जिले का बढ़ाया मान

JEE (Main)
Share

JEE (Main) आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने जानकारी दी है कि सत्र 2025-26 के लिए JEE (Main) परीक्षा के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इस परीक्षा में जिले के प्रयास आवासीय विद्यालय, अम्बिकापुर (मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित) के कक्षा 12वीं के कुल 41 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।

इनमें से 09 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है।

चयनित विद्यार्थियों की सूची:

क्रमांकछात्र/छात्रा का नामवर्ग
1आकाश कुमार तिर्कीअनुसूचित जनजाति
2आदित्य कुमार सारथीअनुसूचित जाति
3प्रीति मिंजअनुसूचित जनजाति
4अनुराग कुमार यादवअन्य पिछड़ा वर्ग
5राहुल सिंहअनुसूचित जनजाति
6कपूरचन्द सिंहअनुसूचित जनजाति
7सावन लकड़ाअनुसूचित जनजाति
8सुमित भगतअनुसूचित जनजाति
9मोहन भगतअनुसूचित जनजाति

सहायक आयुक्त ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *