बच्चों संग बांटी जन्मदिन की खुशियां, एक सेलिब्रेशन ऐसा भी आंगनबाड़ी केंद्र बैरन बाजार रायपुर में दिया गया न्योता भोज।
4 दिसंबर 2025/ रायपुर, महिला एवं बाल विकास विभाग के आओ खुशियां बांटें प्रोजेक्ट के तहत एक प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। विभाग की पर्यवेक्षक श्रीमती वंदना शर्मा ने अपना जन्मदिन होटल या आयोजन स्थल पर मनाने के बजाय बच्चों के साथ मनाया। उन्होंने बच्चों को खीर, पूरी, सब्ज़ी, केला, रसगुल्ला और चॉकलेट वितरित किए…
